
लखनऊ। लखीमपुर जिले के खीरी इलाके के ईश्वर गांव में 30 अप्रैल को शोभित और रूबी की शादी हुई थी। एक दिन बाद दूल्हा-दुल्हन कोरोना संक्रमित हो गए।
लेकिन दुल्हन की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह उसे बचा नहीं सके। शादी के 12 वें दिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं दूल्हे शेभित की की हालत भी अभी गंभीर बनी हुई है। वह कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है।
0 Comments