आज से यहां 10 दिन के लिए लॉकडाउन, जरूरी गतिविधियों को सुबह 4 घंटे की छूट

नई दिल्ली। तेलंगाना सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 12 मई से राज्य में लॉकडाउन का निर्णय लिया है। आज सुबह 10 बजे से अगले 10 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है।

विज्ञप्ति के अनुसार, हालांकि सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक सभी दैनिक गतिविधियों में छूट रहेगी। लॉकडाउन के दौरान राज्य की सीमाओं पर वाहनों को विनियमित किया जाएगा। इस दौरान वस्तुओं की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।

Post a Comment

0 Comments