कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. ए.के.वालिया का कोरोना से निधन

नई दिल्ली। दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके वालिया का आज सुबह निधन हो गया है। कांग्रेस नेता डॉ. एके वालिया कोरोना वायरस से संक्रमित थे। एके वालिया दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली है।

इनका पूरा नाम डॉ. अशोक कुमार वालिया था। एके वालिया का जन्म दिल्ली में ही हुआ था और उनकी पढ़ाई लिखाई भी दिल्ली में ही हुई थी। वालिया पेश से एक डॉक्टर थे। उनका पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक नर्सिंग होम भी है। 

1993 में एके वालिया ने कांग्रेस पार्टी के साथ अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी। वालिया ने दिल्ली से चार बार विधायक रह चुके हैं। वह तीन बार गीता कॉलोनी सीट से विधायक रहें और एक बार लक्ष्मी नगर सीट से जीतें। 

Post a Comment

0 Comments