अप्रैल में नानी याद दिला रहा कोरोना, यूपी में मरीज मिलने पर इलाका होगा सील

लखनऊ। कोरोना फिर से लोगों को हर दिन अपने आगोश में ले रहा है। इसी के चलते अप्रैल में अक्टूबर जैसा हाल हो रहा है। देशभर में 24 घंटे में 81 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार ने नए नियम बनाये हैं। शहरी इलाकों में कोरोना मरीज़ मिलने पर इलाक़ा कंटेनमेंट ज़ोन घोषित होगा। एक मरीज मिलने पर 20 मकानों का इलाका सील होगा। एक से अधिक केस मिलने पर 60 मकानों का इलाका सील कर दिया जाएगा।

कंटेनमेंट जोन में लोगों का आवागमन बंद हो जाएगा। वहां के लोगों को 14 दिन तक इसी स्थिति में रहना पड़ेगा। इलाके में सर्विलांस टीम सर्वे और जांच करेंगी। सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अफसरों को मुख्य सचिव आर के तिवारी ने आदेश जारी किये। बहुमंजिले अपार्टमेंट के लिए नियम कुछ अलग होंगे।

एक मरीज मिलने पर अपार्टमेंट की उस मंजिल को बंद कर दिया जाएगा। एक से अधिक मरीज मिलने पर ग्रुप हाउसिंग का संबंधित ब्‍लॉक सील होगा।14 दिनों तक एक भी मरीज न मिलने पर ही कंटेनमेंट जोन समाप्त होगा।

कोरोना: 24 घंटे में 81 हजार से ज्यादा केस

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भारत में तेजी से फैल रही है। नए केस के मामलों में हर दिन रिकॉर्ड टूट रहा है। अप्रैल में पिछले साल सितबंर- अक्टूबर जैसा हाल हो गया है। देश में छह महीने बाद (182 दिन) पहली बार रिकॉर्ड 81 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। 24 मार्च से लगातार 50 हजार से ज्यादा कोरोना केस आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 81,466 नए कोरोना केस आए और 469 लोगों की जान चली गई है।  हालांकि 50,356 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले 1 अक्टूबर को 81,484 केस आए थे।

एक समय ऐसा था जब देश में कोरोना संक्रमण की संख्या घटने लगी थी। इस साल 1 फरवरी को 8,635 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे। एक दिन में कोरोना मामलों की ये संख्या इस साल सबसे कम थी। देश में अबतक कोरोना वायरस के लिए कुल 24 करोड़ 59 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए।

करीब सात करोड़ कोरोना टीका लगे
देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी। एक अप्रैल तक देशभर में 6 करोड़ 87 लाख 89 हजार 138 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 36 लाख 71 हजार 242 टीके लगे। वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था।  एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 94 फीसदी है। एक्टिव केस बढ़कर 4.78 फीसदी हो गया है। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 5वां स्थान है।

देश में कोरोना की स्थिति

कुल कोरोना केस- एक करोड़ 23 लाख 3 हजार 131

कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 15 लाख 25 हजार

कुल एक्टिव केस- छह लाख 14 हजार 696

कुल मौत- एक लाख 63 हजार 396

कुल टीकाकरण- 6 करोड़ 87 लाख 89 हजार 138 डोज दी गई

देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव केस में करीब 78 फीसदी सिर्फ 5 राज्यों से हैं। ये 5 राज्य हैं- महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़ और पंजाब. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 61 फीसदी कोरोना के एक्टिव केस हैं।

जोन में लोगों का आवागमन बंद हो जाएगा। वहां के लोगों को 14 दिन तक इसी स्थिति में रहना पड़ेगा। इलाके में सर्विलांस टीम सर्वे और जांच करेंगी।

सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अफसरों को मुख्य सचिव आर के तिवारी ने आदेश जारी किये। बहुमंजिले अपार्टमेंट के लिए नियम कुछ अलग होंगे।

एक मरीज मिलने पर अपार्टमेंट की उस मंजिल को बंद कर दिया जाएगा। एक से अधिक मरीज मिलने पर ग्रुप हाउसिंग का संबंधित ब्‍लॉक सील होगा।14 दिनों तक एक भी मरीज न मिलने पर ही कंटेनमेंट जोन समाप्त होगा।

Post a Comment

0 Comments