ऑक्सीजन संकट के बीच सर गंगा राम अस्पताल को मिली नई खेप

नई दिल्ली। सर गंगा राम अस्पताल में ऑक्सीजन संकट के बीच शुक्रवार सुबह अस्पताल को ऑक्सीजन की नई खेप प्राप्त हुई। अस्पताल के अधिकारी ने कहा कि आईनॉक्स द्वारा ऑक्सीजन से भरा एक ट्रक शुक्रवार सुबह लगभग 9.30 बजे यहां पहुंचा। अस्पताल को बीती रात 12.30 बजे से एक बजे के बीच ऑक्सीजन की आपूर्ति प्राप्त हुई थी।

अस्पतालों के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 25 कोविड -19 रोगियों की मृत्यु हो गई है। अस्पताल में लगभग 500 कोविद मरीज भर्ती हैं और उनमें से 140 ऑक्सीजन के सहारे हैं।

सर गंगा राम अस्पताल ने शुक्रवार की सुबह एक बयान में कहा, वेंटिलेटर और बीपैप प्रभावी रूप से काम नहीं कर रहे हैं। आईसीयू और ईडी में मैनुअल वेंटिलेशन की आवश्यकता है। बड़े संकट की संभावना। 60 से अधिक बीमार मरीजों की जिंदगी संकट में। तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता।

Post a Comment

0 Comments