इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश होंगे संजय यादव

प्रयागराज। वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वह 14 अप्रैल से कार्यभार संभालेंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय यादव को कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। वह मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर के सेवा अवकाश लेने के बाद 14अप्रैल से कार्यभार संभालेंगे।

मुख्य न्यायाधीश माथुर का कार्यकाल 13अप्रैल तक है।इसके सेवानिवृत्त होने से पहले ही कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कर दी गयी है।इसकी अधिसूचना अपर सचिव भारत सरकार रजिन्दर कश्यप ने जारी की है।

Post a Comment

0 Comments