लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव में उन्नाव जिले की सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। भाजपा ने सजायाफ्ता भाजपा के पूर्व वि...

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव में उन्नाव जिले की सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। भाजपा ने सजायाफ्ता भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को भी मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी ने उनके टिकट की घोषणा के बाद भाजपा पर निशाना साधा है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. आषुतोष वर्मा ने कहा, भाजपा पिछले रास्ते से अपराधियों को बढ़ावा देना चाहती है। सेंगर की पत्नी पहले भी जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं है। उन पर एक्शन लेने के बजाय उन्हें टिकट देकर प्रोत्साहित किया गया है। भाजपा महिलाओं का सम्मान नहीं करती है। बल्कि वह जातिवादी को बढ़ावा दे रही है।