यूपी में शुरू हुआ वीकेंड लॉकडाउन, बाजार रहेंगे बंद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना की गति को रोकने के लिए एक साप्ताहिक लॉकडाउन शुरू हो गया है। यह साप्ताहिक लॉकडाउन सोमवार सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा। इसके साथ ही, पहले से ही चल रहा रात का कर्फ्यू भी जारी रहेगा।

आवश्यक सेवाओं जैसे सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग में काम करने वालों को इस कोरोना कर्फ्यू से मुक्त रखा गया है। पंचायत चुनाव की कोई भी प्रक्रिया नहीं थमेगी।

 पोलिंग पार्टियों के आने जाने व अन्य गतिविधियों पर रोक नहीं होगी। रोडवेज बसें अपनी क्षमता से आधी सवारी ले कर चलेंगी। नगर निगम, नगर पंचायत समेत पूरे क्षेत्र में अग्निशमन व चीनी मिलों के द्वारा वृहद स्वच्छता और सेनेटाइजेशन अभियान चलेगा।

Post a Comment

0 Comments