यहां मुसलमान रख रहे 18 घंटे का रोज़ा, जानें कहां कितने घंटे का रोज़ा...

क्या आपने कभी सोचा है कि कहां सबसे ज्यादा घंटे का रोज़ा मुसलमान रखते हैं। मुरमान्स्क, रूस में महज छह घंटे का अंधेरा है। सूरज 2.43 बजे फिर से उगता है। इसका मतलब है कि रोज़े का समय लगभग 18 घंटे है। यहां इफ्तार 8.38 बजे के करीब हो रहा है। 

जबकि अर्जेंटीना के उशुइया शहर में दुनिया में सबसे कम समय का रोज़ा है। यहां सूरज 6.23 बजे उगता है और शाम 6.46 बजे हो जाती है।  चिली के सैंटियागो में 12 घंटे और 41 मिनट का रोज़ा है। रियाद में फज्र 4.12 बजे और मग़रिब 6.14 बजे है, जिसका मतलब है कि सऊदी अरब के इस शहर में लोग लगभग 14 घंटे और 2 मिनट का रोज़ा रख रहे हैं। दुबई में फज्र सुबह 4.39 बजे और मगरिब 6.44 बजे है। यानी यहां 14 घंटे और 5 मिनट का रोज़ा है। 

READ ALSO : देशव्यापी लॉकडाउन पर अमित शाह का बड़ा बयान

भारत के केरल में दुबई के समान ही रोज़ा होता है। हालांकि रोज़ा उनके लिए थोड़ा लंबा हो सकता है, क्योंकि मग़रिब यूएई की तुलना में केरल में थोड़ा बाद में होता है। यहां इफ्तार शाम 7 बजे हो रहा है। सहरी का समय 5.05 बजे है।

दूसरी ओर, मिस्रवासी अपना रोज़ा शाम 6.22 बजे समाप्त कर रहे हैं। यूरोप में भी बहुत लंबे दिन हैं। स्टॉकहोम और हेलसिंकी में लोग 17 घंटे से अधिक रोज़ा रख रहे हैं। इन सभी आंकड़ों को हमने गल्फ न्यूज़ से लिया है। 

Post a Comment

0 Comments