महिला ने आर्डर किया iPhone 12 Pro Max, डिब्बा खोला तो निकला सेब का जूस

चीन में रहने वाली एक महिला लियू ने खुद के लिए आईफोन 12 प्रो मैक्स का ऑर्डर ऑनलाइन दिया। जब उसका फोन डिलीवर हुआ, तो उसने बड़े उत्साह में बॉक्स खोला। लेकिन फोन के लिए एक लाख का भुगतान करने के बाद, उसे बॉक्स में iPhone के बजाय सेब का जूस मिला। यह देखकर महिला हैरान रह गई। 

महिला ने इसकी शिकायत भी की लेकिन डिलीवरी कंपनी ने इसकी जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया।

इस दही के स्वाद वाले जूस की कीमत 12 रुपये थी। महिला ने इस बारे में शिकायत भी की थी। हैरानी की बात यह है कि महिला ने यह फोन Apple की आधिकारिक साइट से खरीदा था, फिर भी यह उसके साथ धोखाधड़ी हुई।

जब महिला ने इस बारे में शिकायत की, तो कंपनी ने अपना पल्ला झाड़ लिया।  कंपनी ने डिलीवरी कंपनी पर दोष डाला। वहीं, डिलीवरी कंपनी का कहना है कि जिस पैकेट को दिया गया वह उसी पते पर डिलीवर किया गया था।

Post a Comment

0 Comments