
भोपाल। शाहपुरा में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार इलाके में रहने वाली 32 वर्षीय महिला अपने पति के साथ एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करती है। 26 फरवरी को उसके पति दूसरे स्थान परकाम कर रहा था। जबकि महिला दूसरी मंजिल पर थी इसी दौरान आरोपित सुनील ने महिला को डरा धमकाकर दुष्कर्म कर दिया.
वारदात के बाद आरोपित ने महिला को धमकी दी कि अगर इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। चार दिन तक महिला डर के कारण काम पर नहीं गई। जब उसके पति ने उससे जोर देकर पूछा तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया। बाद में महिला पति के साथ थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
0 Comments