महिलाओं को उनका हक़ दिलाएगी आम आदमी पार्टी: नरगिस खान

रामपुर। महिला दिवस के मौके पर आम आदमी पार्टी की महिला विंग की एक सभा पार्टी के कैंप कार्यालय बरेली गेट रामपुर पर आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के सभी महिला पदाधिकारियों ने भाग लिया और सशक्तिकरण के इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ताओं को उनके पदभार सौंप कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नरगिस खान जिला अध्यक्ष महिला विंग आम आदमी पार्टी ने कहा कि जब तक महिलाओं को उनके अधिकार पूरी तरह से प्राप्त नहीं हो जाते तब तक देश की आधी आबादी कहलाने वाले महिला वर्ग का उत्थान की कल्पना भी नहीं की जा सकती। महिलाओं पर रोज हो रहे अत्याचारों को देखते हुए कहा जा सकता है कि अभी देश की आधी आबादी पुरुषों के समकक्ष नही हैं। प्राचीन काल से ही महिलाओं पर अत्याचार होते रहे हैं। जिसका सजीव उदाहरण सती प्रथा था। 

लेकिन महिलाओं ने जब अपने ऊपर होने वाले जुल्म और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई तब इनमें सुधार शुरू हुए। जो आज तक भी काफी नहीं है। महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए अनेक लड़ाइयां लड़कर अनेक उच्च शिखर को छुआ। इसी क्रम में भारत की महिलाओं में झांसी की रानी, सरोजिनी नायडू, प्रतिभा पाटिल, लता मंगेशकर, अरुणिमा सिंह, आदि के नाम कभी भुलाई नहीं जा सकेंगे। आज भी महिलाएं सेवा की प्रतिमूर्ति के रूप में जानी जाती हैं। जिनका उदाहरण हॉस्पिटलों में काम करने वाली नर्सों के रूप में देखा जा सकता है। किंतु आज भी देश की आधी आबादी उपेक्षा झेल रही है। 

महिलाओं के प्रति नित्य होने वाले अत्याचार बलात्कार आदि इन का सजीव चित्रण प्रस्तुत करते हैं। ऐसी बुराइयों को रोकने के लिए महिलाएं निरंतर संघर्ष करती रहती है। जब तक मन से हम इस आधी आबादी का सम्मान नहीं करेंगे तब तक एक समुचित विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं हो सकता। महिलाएं कभी मां बनकर, कभी बहन बनकर और कभी पत्नी बनकर पुरुषों को मर्यादित रखने में योगदान करती रही है।

इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष शाहीन बी, जिला महासचिव फायजा बी, जिला सचिव महबूब जहाॅ, जिला सचिव निघत बी, जिला उपाध्यक्ष डॉ नाज, शबाना बी, जरीन, बेबी, बुशरा, इकरा, सीदरा, शहनाज, नासिरा बी आदि ने भाग लिया। 

Post a Comment

0 Comments