
लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि हमें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को अपने सच्चे अर्थों में मनाना शुरू करना होगा, तभी व्यवस्था परिवर्तन का सपना साकार होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुप्रिया ने एक पार्टी बैठक में कहा, "अगर हम सही मायने में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाना चाहते हैं और बदलाव लाना चाहते हैं, तो सबसे पहले हमें इसे अपने घरों से शुरू करना होगा।"
उन्होंने कहा कि हमें अपने घर की माताएं, बहनें, पत्नी का सम्मान करना होगा। यहां तक कि हमें घर में काम करने वाली नौकरानी को भी सम्मान देना होगा, तभी व्यवस्था परिवर्तन का सपना साकार होगा।
0 Comments