छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिलाओं को पीटा, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर। छेड़खानी का विरोध करने पर महिलाओं की पिटाई की गयी। दबंगो द्वारा मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। दबंग महिलाओं के बाल पकड़कर बुरी तरह लात-घूसों से पीट रहे हैं। वीडियो कल देर शाम का बताया जा रहा है। 

सूत्रों की मानें तो पीड़ित महिलाओं ने दबंगो द्वारा छेड़छाड़ करने का विरोध किया था जिससे नाराज़ होकर दबंगों ने महिलाओं को बुरी तरह पीटा। महिलाओं से मारपीट की सारी घटना को किसी ने मोबाईल में कैद कर लिया जिसके बाद वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है। खतौली कोतवाली क्षेत्र के भूड़ चौकी क्षेत्र का मामला है। 

Post a Comment

0 Comments