प्रतापगढ़। हाईटेंशन तार के चपेट में आने से दम्पति की मौत हो गयी। परिजनों में कोहराम मचा है। बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया उठ गया। खेती किसानी से मृतक माता-पिता करते परिवार का भरण-पोषण करते थे।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के हन्डौर पिपरहन के पुरवा में हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से दंपति की मौत हो गयी। परिवार में कोहराम मचा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद हन्डौर के पिपरहन के पुरवा निवासी रामलखन वर्मा 40 पुत्र सत्य नारायण वर्मा सुबह खेत में पानी लगाने के लिए गया था। किन्तु खेत से लौट रहा था कि खेत मे गिरे हाईटेंशन तार के चपेट मे आ गया। पीछे आ रही पत्नी गायत्री देवी 35 ने बचाने का प्रयास किया। किन्तु वह भी बिजली के चपेट मे आ गयी।
जब तक परिवार व गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचते तब तक पति पत्नी दोनो गंभीर रुप से झुलस चुके थे। ग्रामीणों ने आनन – फानन मे घायलों को जिला अस्पताल लेकर गए जहां पर डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक दम्पति के चार बेटी व एक बेटा है। जिसमें से खुशबू 18, सविता 16, बबिता 14, कविता 12, संगम 9 वर्ष के हैं। मां-बाप के मौत से पूरा परिवार आहत है, बच्चों का रो–रोकर बुरा हाल है।
0 Comments