
मुरादाबाद। डीएम राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी ने रविवार की शाम जिला पंचायत के वार्डों के आरक्षण की सूची पर मुहर लगा दी। नए सिरे से किए गए आरक्षण में भी जिला पंचायत के 39 वार्डों में से 16 को अनारक्षित रखा गया है।
सात वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। छह वार्ड पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित हुए हैं। चार वार्ड पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हैं। इसी तरह दो वार्ड अनुसूचित जाति की महिला के लिए और चार वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुए हैं। नई सूची में भी कुंदरकी ब्लॉक में कोई फेरबदल नहीं हुआ है।
इसके अलावा सभी ब्लाकों के जिला पंचायत वार्डों में बदलाव हुआ है। इससे वार्डों से सियासी समीकरण भी बदलेंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से आपत्तियां लिए जाने का काम शुरू होगा। आपत्तियों का निस्तारण करके 26 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
ब्लॉक ठाकुरद्वारा आरक्षण की स्थिति
वार्ड-01 अनारक्षित
वार्ड-02 पिछड़ा वर्ग (महिला)
वार्ड-03 पिछड़ा वर्ग
वार्ड-04 पिछड़ा वर्ग
ब्लॉक डिलारी आरक्षण की स्थिति
वार्ड-05 अनारक्षित
वार्ड-06 अनारक्षित
वार्ड-07 अनारक्षित
वार्ड-08 महिला
वार्ड-09 महिला
ब्लॉक छजलैट आरक्षण की स्थिति
वार्ड-10 पिछड़ा वर्ग
वार्ड-11 पिछड़ा वर्ग (महिला)
वार्ड-12 अनारक्षित
वार्ड-13 अनारक्षित
ब्लॉक मुरादाबाद आरक्षण की स्थिति
वार्ड-14 अनुसूचित जाति
वार्ड-15 अनारक्षित
वार्ड-16 अनारक्षित
वार्ड-17 अनुसूचित जाति
ब्लॉक कुंदरकी आरक्षण की स्थिति
वार्ड-18 अनारक्षित
वार्ड-19 महिला
वार्ड-20 पिछड़ा वर्ग
वार्ड-21 अनारक्षित
वार्ड-22 अनारक्षित
वार्ड-23 महिला
वार्ड-24 अनुसूचित जाति (महिला)
ब्लॉक बिलारी आरक्षण की स्थिति
वार्ड-25 अनुसूचित जाति(महिला)
वार्ड-26 अनुसूचित जाति
वार्ड-27 पिछड़ा वर्ग(महिला)
वार्ड-28 पिछड़ा वर्ग
वार्ड-29 अनुसूचित जाति
ब्लॉक मूंढापांडे आरक्षण की स्थिति
वार्ड-30 अनारक्षित
वार्ड-31 अनारक्षित
वार्ड-32 अनारक्षित
वार्ड-33 अनारक्षित
वार्ड-34 महिला
ब्लॉक भगतपुर टांडा आरक्षण की स्थिति
वार्ड-35 महिला
वार्ड-36 अनारक्षित
वार्ड-37 पिछड़ा वर्ग
वार्ड-38 महिला
वार्ड-39 पिछड़ा वर्ग (महिला)
0 Comments