फिर महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, इतनी ज्यादा हुई कीमत

रसोई गैस के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं। 1 मार्च को आयोजित समीक्षा के बाद, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत यानी 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये की वृद्धि की गई है। 

इसके साथ, राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 819 रुपये हो गई है। यह चार दिनों में दूसरी बार है जब रसोई गैस महंगी हुई है। एक महीने की बात करें तो चौथी बार कीमत बढ़ी है। 

फरवरी में रसोई गैस 100 रुपये प्रति सिलेंडर महंगा हो गया। आज की वृद्धि के बाद, यह आंकड़ा 125 रुपये प्रति सिलेंडर तक पहुंच गया है।

एलपीजी की कीमतों में यह वृद्धि ऐसे समय में आई है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें पहले से ही उच्च स्तर को छू रही हैं। वैसे, सुकून की बात यह है कि लगातार दूसरे दिन आज (1 मार्च) पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 28 फरवरी को भी दरें स्थिर थीं।

Post a Comment

0 Comments