प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका, घर वाले ताला लगाकर भागे, फिर हुआ ऐसा...

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के दरवाजे पर धरने पर बैठ गई। यह देखकर लड़का और उसका परिवार घबरा गया, घर को ताला लगाकर भाग गया। 

आधी रात को लौटने पर उन्होंने देखा कि लड़की वहीं बैठी थी। वहां प्रेमिका को देखकर वे सभी वापस भागने लगे और गांव के लोगों ने उन्हें बैठकर समझाया। बाद में प्रेमिका तब मानी जब प्रेमी ने उससे निकाह किया।

खबरों के अनुसार, बिहार के कटिहार की एक युवती अपनी बड़ी बहन के घर शीशगढ़ गाँव में आई थी। इस दौरान, गांव धनेली का एक लड़का भी एक रिश्तेदार के घर गया। वहां मिले और एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए।

लड़की का आरोप है कि शादी का नाटक कर उसने कई दिनों तक दुष्कर्म किया। इसके बाद हरियाणा में एक रिश्तेदार के यहां ले जाया गया। कुछ दिनों तक रहने के बाद, वह अपनी बहन के घर वापस आ गया। फिर उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

Post a Comment

0 Comments