इन जूतों को बनाने में इंसान के खून का भी हुआ इस्तेमाल, नाइकी ने ठोका मुकदमा

अमेरिकी कंपनी नाइक ने एक विशेष 'शैतान शूज' तैयार करने के लिए ब्रुकलिन की कंपनी MSCHF पर मुकदमा दायर किया है। इस जूते में नाइकी के लोगो 'Swoosh' चिह्न का भी इस्तेमाल किया गया है। नाइकी का आरोप है कि उससे बिना इजाजत या साझीदारी के उसके लोगो जूते पर लगाए गए हैं।

जूते पर उल्टा क्रॉस का निशान बना है। साथ ही पेंटाग्राम (पंचकोण) का भी निशान बना है। इसके अलावा बाइबल के ल्यूक 10:18 का जिक्र है। लोग  इसे परेमश्वर के वचन का अपमान बता रहे हैं। 

Post a Comment

0 Comments