AAP विधायक अब्दुल रहमान पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक अब्दुल रहमान के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है।महिला की तहरीर पर जाफराबाद थाने में रविवार की रात एफआईआर दर्ज की गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आम आदमी पार्टी के विधायक अब्दुल रहमान के खिलाफ जाफराबाद थाने में रविवार की रात एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक विधायक अब्दुल रहमान रविवार को जाफराबाद इलाके मे नगर निगम उप चुनाव के दौरान मौजूद थे तभी उनकी महिला के साथ किसी बात पर बहस हुई थी।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने देर रात अब्दुल रहमान के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं। वहीँ अब्दुल रहमान खुद पर लगे आरोपों को गलत करार दे रहे हैं। विधायक का कहना है कि जानबूझकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
 
बताया जा रहा है कि रविवार को निगम पार्षद के लिए हुए उप-चुनाव में चौहान बांगर में दोपहर के समय आप व कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। दोनों ओर से हाथापाई हो गई थी। इस दौरान कांग्रेस की एक कार्यकर्ता ने खुद के साथ मारपीट और बदसलूकी के आरोप लगाए थे।

इसके कुछ वीडियो भी सामने आए थे। विधायक पर धक्का मुक्की करने के आरोप लगे थे। घटना के बाद मामला दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता थाने में जाकर बैठ गए थे।

Post a Comment

0 Comments