
अमेरिका के अरकंसास राज्य से एक आश्चर्यजनक मामला सामने आया है। 14 वर्षीय किशोर से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार की गई महिला ने दावा किया है कि वह पीड़ित बच्चे की मां बनने वाली है।
खबरों के मुताबिक, यौन शोषण का यह मामला तब सामने आया जब एक शख्स ने राज्य के चाइल्ड एब्यूज हॉटलाइन पर फोन कर इसकी जानकारी दी। उसने दावा किया कि उसने 23 वर्षीय युवती को 14 वर्षीय किशोरी के साथ संबंध बनाते हुए देखा था।
सितंबर 2020 में, गवाह ने पुलिस को बताया कि उसने महिला को संबंध करते देखा था। गवाह ने पुलिस को यह भी बताया कि युवती अब पीड़ित बच्चे की मां बनने वाली है। इस साल फरवरी में, एक अन्य गवाह ने भी पुलिस को युवती द्वारा किशोरी के यौन शोषण की सूचना दी।
रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने यह भी पुष्टि की है कि आरोपी महिला गर्भवती है। महिला को इस साल 1 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार (4 मार्च, 2021) को उन्हें $ 5,000 का बॉन्ड भरने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया। अब वह 23 अप्रैल को अदालत में पेश होगी।
0 Comments