खान सर और RK श्रीवास्तव को लोगों ने बताया दुनिया का बेस्ट टीचर, जानिए इनकी खासियत

नई दिल्ली। बिहार के दो युवा शिक्षक इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर कोई उन्हें वर्ल्ड बेस्ट टीचर बता रहा है तो कोई उनके शैक्षणिक कार्यशैली को सलाम कर रहा है। दोनों के ही पढ़ाने तरीका लाजवाब है।

बिहार के खान सर और आरके श्रीवास्तव के शैक्षणिक कार्यशैली की दुनिया दीवाना बन चुकी है। खान सर का पढ़ाने का तरीका लाजवाब है तो वही सिर्फ 1 रूपया गुरु दक्षिणा में आरके श्रीवास्तव ने सैकड़ों गरीब स्टूडेंट्स को इंजीनियर बना चुके हैं। 

बिहार की राजधानी पटना के खान सर पूरे देश दुनिया में अपने पढ़ाने के अंदाज के लिए फेमस है। उन्हें देश में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। दरअसल यूट्यूब इंडिया ने देश के टॉप टेन के क्रियेटर 2020 के लिस्ट में खान सर को भी जगह दिया है। 

दूसरी तरफ बिहार के आरके श्रीवास्तव ने  मैथेमैटिक्स गुरू बन सैकड़ों गरीब  परिवार के स्टूडेंट्स के सपनों को पंख लगाए हैं। 

आरके श्रीवास्तव अब लाखों युवाओं के रोल मॉडल बन गए हैं।   अपने कड़ी मेहनत, पक्का इरादा और ऊंची सोच के दम पर ही शीर्ष स्थान को प्राप्त कर लिया है।

करीब एक दशकों से भी अधिक समय से आरके श्रीवास्तव  देश के शिखर शिक्षक बने हुए है। देश के टॉप 10 शिक्षकों में  भी इन बिहारी शिक्षकों का नाम है।  इनके शैक्षणिक कार्यशैली एक दशकों से चर्चा का विषय बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments