रायबरेली। रायबरेली से सांसद और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर ही निशाना साधने वाली रायबरेली से सदर विधायक अदिति सिंह ए...

रायबरेली। रायबरेली से सांसद और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर ही निशाना साधने वाली रायबरेली से सदर विधायक अदिति सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम मंदिर के भव्य मंदिर निर्माण को 51 लाख रुपये का चंदा देकर कांग्रेसियों के निशाने पर हैं।
विधायक अदिति सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए 51 लाख रुपये की राशि दान में दी। वह कहती हैं, "मैं अपनी टीम और समर्थकों की ओर से वीएचपी में यह योगदान दे रही हूं।
उन्होंने कहा कि सभी ने इसके लिए योगदान दिया है।" अदिति सिंह ने समाज के लोगों से श्रीराम मंदिर निर्माण को बढ़ चढ़कर सहयोग करने की अपील की है।
Raebareli: Congress MLA Aditi Singh donates a sum of Rs 51 Lakh toward the construction of Ram Temple in Ayodhya.
— ANI UP (@ANINewsUP) February 9, 2021
She says, "I am making this contribution to VHP on behalf of my team and supporters. Everyone has contributed for this." pic.twitter.com/WjXiKcHWC5