आम जनता पर महंगाई की डबल मार, पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ बढ़े LPG सिलेंडर के दाम

दिल्ली। कोरोना संकटकाल के बाद आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। लगातार देश में पेट्रोल डीजल के साथ-साथ एलपीजी सिलेंडर के भी दाम बढ़ रहे है। सप्ताह के पहले ही दिन सिलेंडर के दाम लगभग 50 बढ़ गए हैं जबकि पेट्रोल और डीजल के दामों में भी इजाफा देखा गया है।

आज पेट्रोल की कीमतों में 26 पैसे की बढ़ोतरी हुई वहीं डीजल 29 पैसे महंगा हुआ। बात घरेलू एलपीजी सिलेंडर की करें तो इसकी कीमत 769 हो गई है। पहले यह 719 हुआ करता था। यह कीमतें आज से ही लागू हो जाएंगी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 89 प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है। कच्चे तेल की कीमतें भी लगातार मजबूत हो रही है। 

Post a Comment

0 Comments