
अखिलेश ने आईपीएन को दिए अपने बयान में कहा कि कानपुर में शौचालय निर्माण के लिए अपनी बुजुर्ग मां को गोद में लिए सरकारी महकमों के चक्कर लगा रहा बेटा ‘स्वच्छ भारत‘ के नाम पर भाजपा सरकार में चल रहे महाभ्रष्टाचार का जीता जागता सबूत है। कागजों पर ओडीएफ घोषित हो चुका कठारा गांव लेकिन षौचालय बना नही।
अखिलेश ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का आलम यह है कि बीमारी से ज्यादा लखनऊ पीजीआई में इलाज के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया दे रही मरीजों और तीमारदारों को दर्द। डाक्टर से पर्चा दिखाने के लिए ओपीडी नहीं जा पा रहे लोग, कैसे हो इलाज?
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में पेट्रोल-डीजल के दाम इतने बढ़ गए हैं कि सीएम के गृह जनपद गोरखपुर के करीब सीमावर्ती इलाकों के लोग नेपाल जाकर तेल भराने को मजबूर है। मंहगाई कम करने के नाम पर वोट लेने के बाद क्यों मंहगाई की आग में जला रही भाजपा? 70 सालों में भी जो मंहगाई नहीं आई उसे भाजपा सरकार ने सालभर में कर डाला।
सपा प्रमुख ने कहा कि तो यह है कि भाजपा के कुराज का असर देश-प्रदेश पर पड़ रहा है। विकास के नाम पर विनाश का तांडव मचाने वालों ने जनता को मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की आग में झोंक दिया है। अब जनता भाजपा को हमेशा के लिए छुट्टी देने के लिए तैयार बैठी है।
0 Comments