
लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के लोगों को दुखी किया हैऔर किसानों के सामने संकट पैदा कर दिया है। भाजपा ने जो कहा था जब करने का समय आया तो ऐसा कानून बना दिया जिससे पूरी खेती-किसानी संकट में चली जाएगी। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ती है।
जो पुलिस कह दे रही है सरकार वो मान ले रही है। आज दो बहनों की जान चली गई और एक बचेगी या नहीं यह बड़ा सवाल है। उन्नाव में लगातार घटनाएं हो रही हैं। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है। जब सरकार पुलिस को खुली छूट दे देगी तो यह ही होगा।
जो पुलिस कह दे रही है सरकार वो मान ले रही है। आज दो बहनों की जान चली गई और एक बचेगी या नहीं यह बड़ा सवाल है। उन्नाव में लगातार घटनाएं हो रही हैं। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है। जब सरकार पुलिस को खुली छूट दे देगी तो यह ही होगा: अखिलेश यादव https://t.co/r8xtfFbTD4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2021
0 Comments