अमरोहा। यूपी के अमरोहा में महिला पुलिस कर्मी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित सिपाही के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं द...

अमरोहा। यूपी के अमरोहा में महिला पुलिस कर्मी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित सिपाही के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर आरोपित पुलिस कर्मी की भी हालत गंभीर बनी हुई है।
बता दें कि रविवार की शाम को अमरोहा जिले के गजरौला में मुहल्ला अवंतिका नगर में किराए के कमरे में रहने वाली महिला सिपाही मेघा को थाना सैदनगली में 112 डायल में तैनात सिपाही मनोज ढल ने गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली थी।
मुरादाबाद के साईं अस्पताल में महिला सिपाही की मौत हो गई। इस मामले में महिला सिपाही के भाई सागर की तरफ से सिपाही मनोज पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रकरण की जांच-पड़ताल भी शुरू कर दी गई है।
दोनों पुलिस कर्मी 2018 बैच के थे। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपित सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल घायल सिपाही की हालत भी नाजुक बनी हुई है।