दानिश उमरी आगरा। थाना जगदीशपुरा के अवधपुरी क्षेत्र में होटल एआर पैलेस में सोमवार को पुलिस ने छापा मारकर होटल के रूम से काफी संख्या में य...

दानिश उमरी
आगरा। थाना जगदीशपुरा के अवधपुरी क्षेत्र में होटल एआर पैलेस में सोमवार को पुलिस ने छापा मारकर होटल के रूम से काफी संख्या में युवक और युवतियां को गिरफ्तार किया हैं।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक होटल में काफी समय से देह व्यापार संचालित है। जिसमें घंटों के हिसाब से लड़के और लड़कियों को पेमेंट किया जाता था। छापे के दौरान पकड़े गए जोड़े ज़्यादातर कपल्स हैं। जिसको बिना आइडी प्रूूफ के रूम उपलब्ध कराया गया था।
फिलहाल पुलिस इस कार्यवाही पर चुप्पी साधे हुए है। उनका कहना सबकी जानकारी की जा रही है। अभी मामले की जांच की जा रही है। हिरासत में ली गईं सभी लड़कियों से पूछताछ की जा रही है।