सक्षम प्रतियोगिता के तहत दीवार सजाकर विद्यार्थियों में दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

 

आगरा।(डीवीएनए)पेट्रोलियम मंत्रालय  की ओर से सक्षम योजना के तहत पर्यावरण संरक्षण व ऊर्जा संरक्षण के लिए देशभर में दीवार चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को माल रोड स्तिथ छावनी परिषद की दीवारों पर सेव एनर्जी ग्रीन एनर्जी विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई।
 जिसमें श्रीमती बी.डी. जैन महाविद्यालय, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, आगरा कॉलेज, ललित कला संस्थान, व डीईआई के पांच – पांच विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का निर्देश डॉ. नीलम कान्त सक्षम संयोजिका व चित्रकला विभागध्यक्ष बी.डी. जैन गर्ल्स पी.जी. कॉलेज रहीं। सुबह से शुरू हुई यह प्रतियोगिता कई घंटे तक चली।
 प्रतियोगिता में तीन कॉलेज सफल हुए जिसमें  बी.डी. जैन गर्ल्स पी.जी. कॉलेज प्रथम स्थान पर बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय द्वितीय स्थान पर तथा आगरा कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। 
तीनों टीमों को नगद धनराशि के साथ प्रमाण पत्र दिए गए। निर्णायक मंडल में आशीष केसरवानी जीएआईएल ,बी.पी.सी.एल. रामपाल आई.ओ.सी.एल.चंद्रमणि, संजय जैन एम.आई.एस कार्यक्रम डॉ. मीरा अग्रवाल, डॉ. अनुराधा गुप्ता,निशान्त शाक्य,अभिषेक कुमार मौजूद रहे। 

संवाद:- दानिश उमरी

Post a Comment

0 Comments