
नई दिल्ली। देश में कोविड के सक्रिय मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है और आज इनकी संख्या 1.35 लाख (1,35,926) पर पहुंच गई है। देश में कुल पुष्टि वाले मामलों की संख्या कुल मामलों की 1.25 प्रतिशत है। पिछले कुछ हफ्तों से दिन-प्रतिदिन सक्रिय मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।
पिछले 24 घंटों में भारत में नये मामलों के प्रसार पर सकारात्मक रुख नजर आता है। देश में मात्र एक राज्य में 1000 से ज्यादा मामले दर्ज होने के अलावा शेष सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 1000 से कम नये मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 4 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। इनमें दादरा और नागर हवेली, दमन और दीव, लद्दाख, त्रिपुरा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।
पिछले 24 घंटों में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में दैनिक मृत्यु के मामले में भी महत्वपूर्ण रूप से गिरावट दर्ज की गई है। 18 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में कोई नई मृत्यु नहीं हुई है। 13 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 1 से 5 के बीच मृत्यु के मामले दर्ज किए गए हैं।
देश में पिछले 24 घंटे में 9,309 नये मामलों की पुष्टि हुई है। इसी अवधि के दौरान 15,858 नये रोगी स्वस्थ हुए हैं।
राष्ट्रीय रिकवरी दर (97.32 प्रतिशत) के साथ वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक रिकवरी में से एक है। निरंतर रूप से स्वस्थ हो रहे रोगियों की संख्या ने राष्ट्रीय रिकवरी दर को महत्वपूर्ण रूप से सुधारने में मदद की है।
कुल स्वस्थ हुए रोगियों की संख्या 1,05,89,230 है। सक्रिय मामलों और स्वस्थ हुए मामलों के बीच का अंतराल निरंतर बढ़ रहा है और यह 1,04,53,304 पर है।
12 फरवरी, 2021 को सुबह 8 बजे तक, देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 75 लाख (75,05,010) से ज्यादा लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है।
0 Comments