देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

नई दिल्ली।  मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर मौसम को प्रभावित करेगा। इसलिए देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश में आज बारिश हो सकती है।

16-19 फरवरी के बीच विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण उत्तराखंड में 15 से 18 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रात के तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तराखंड के अलावा, हिमाचल, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तमिलनाडु में 15 फरवरी के बाद बेमौसम बारिश होने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments