
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक लड़की सेल्फ़ी लेने के लिया कुएं की मुंडेर पर चढ़ी। यहां लड़की का संतुलन बिगड़ा और वह सीधा 50 फिट गहरे कुएं में जा गिरी। घटना पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सुजापुर की बताई जा रही है।
जावरा के टेकरी से 25 वर्षीय अफसाना और 23 वर्षीय मोंटी उर्फ जफर हुसैन शुक्रवार दोपहर को सुजापुर स्थित बाबा की दरगाह पर दर्शन करने गए थे। यहां जाने के बाद, अफसाना सड़क के दूसरी तरफ कुएं पर जाना चाहती थी और एक सेल्फी लेना चाहती थी। एक अच्छी सेल्फी लेने के लिए, वह कुएँ की मुंढेर पर चढ़ गयी। संतुलन बिगड़ते ही वह कुएं में गिर गयी।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस ने ग्रामीणों की मदद ली और लड़की और लड़के को रस्सी से बाहर निकाला।
0 Comments