किसान विरोध का समर्थन करने के बाद आलोचना का सामना कर रही पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा ने शुक्रवार को कहा कि "अभी भी किसानों के साथ खड़...

किसान विरोध का समर्थन करने के बाद आलोचना का सामना कर रही पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा ने शुक्रवार को कहा कि "अभी भी किसानों के साथ खड़ी हूं।"
मिया खलीफा ने ट्विटर पर उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के समूह की तस्वीरें पोस्ट की। तस्वीर में कुछ लोग तख्तियां लिए नजर आ रहे हैं, जिसमें मिया खलीफा, रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ नारे लिखे हैं।
एक तख्ती पर लिखा है, मिया खलीफा होश में आओ।’
Confirming I have in fact regained consciousness, and would like to thank you for your concern, albeit unnecessary. Still standing with the farmers, though ♥️ pic.twitter.com/ttZnYeVLRP
— Mia K. (@miakhalifa) February 4, 2021
खलीफा ने ये तस्वीरें पोस्ट कर लिखा- इसकी पुष्टि करते हुए कि मैं होश में आ गई हूं और चिंता करने के लिए शुक्रिया। हालांकि मैं अब भी किसानों के साथ हूं।