नई दिल्ली। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के द...

नई दिल्ली। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान घना कोहरा रहने का अनुमान है।
अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर गरज और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।