त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पूरे दम खम से लड़ेगा भागीदारी संकल्प मोर्चा

बलिया। जनपद बलिया में रसड़ा स्थित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी  केंद्रीय कार्यालय पर प्रदेश स्तरीय सुभासपा कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों की आपातकालीन बैठक सम्पन्न हुई। उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों से जिम्मेदार पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

16 फरवरी को चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर की 1012वीं जयंती गांव-गांव में धूमधाम से मनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में भागीदारी संकल्प मोर्चा में जल्द और दलों को किया जाएगा शामिल। अभी तक 9 दल के लोग है शामिल, जल्द होगी और दलों की घोषणा।

भागीदारी संकल्प मोर्चा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पूरे दम खम से आपस मे मिलकर लड़ेगी। सुभासपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर द्वारा कार्यकर्ताओं को पार्टी की डायरी देकर उसमे सभी कार्यक्रम नोट करने का दिशा निर्देशित किया गया।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर द्वारा कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी हेतु विशिष्ट प्रशिक्षण दिया गया। उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से लोगो को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए बृहद सदस्यता अभियान चलाने हेतु कार्य योजना तैयार की गई।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी ने किया। प्रदेश स्तरीय बैठक का संचालन सुभासपा राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने किया।

Post a Comment

0 Comments