
अलीगढ़। होमगार्ड के खिलाफ अश्लील हरकत व छेड़खानी करने की शिकायत लेकर एक महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची थी। जिसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मारपीट के वीडियो का संज्ञान लेते हुऐ महिला द्वारा होमगार्ड के साथ की गई मारपीट के आरोप मे थाना क्वार्सी में मुकदमा दर्ज करा दिया।
क्वार्सी थाने मे तैनात होमगार्ड के ऊपर लगा महिलाओं के साथ घर में घुसकर अश्लील हरकतें और छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगाया, तो वही होमगार्ड महिपाल को महिला ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया।
होमगार्ड की पिटाई करने का वीडियो वहा के लोगो द्वारा बना लिया गया और महिला द्वारा की गई होमगार्ड की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो का संज्ञान लेते हुए महिला सहित पांच लोगो के खिलाफ होमगार्ड के साथ की गई मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई।
अलीगढ़ जिले के थाना क्वारसी इलाक़े मे एक महिला का होमगार्ड की पिटाई करते हुऐ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो मे पिटाई करते हुए महिला घर के अन्दर घुसकर इलाके की रहने वाली महिलाओं के साथ छेड़खानी करने का आरोप होमगार्ड के ऊपर लगाते हुऐ लगातार होमगार्ड के साथ मारपीट कर रही है।
दरअसल अलीगढ़ के थाना क्वारसी क्षेत्र के सोनानगर पैठ इलाके की महिला विमला ने क्वारसी थाने मे तैनात होमगार्ड के ऊपर घर मे घुसकर महिलाओ के साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़ित महिला विमला का आरोप है कि बुधवार की सुबह 10:30 के आसपास की घटना है जब महिलाये अपने घर पर थी।
उसी दौरान क्वार्सी थाने में तैनात होमगार्ड महिपाल घर के अन्दर घुस गया और घर मे मौजूद बेटे की बहु के साथ अश्लील हरकत करते हुऐ 25 हजार रुपये पगार मिलने की धमकी देने लगा। जिसके बाद बहु ने होमगार्ड की अश्लील हरकत और छेड़खानी करने का विरोध करते हुऐ बचाने के लिये शोर मचाया।
बहु के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को घर मे आता देखकर होमगार्ड मौके से भागने लगा। मौके से भाग रहे होमगार्ड को मोहल्ले के रहने वाले लोगो की मदद से पकड़ लिया। जिसके बाद पीड़ित महिला विमला ने होमगार्ड महिपाल की जमकर पिटाई की गई। होमगार्ड की पिटाई का वीडियो वहा के रहने वाले लोगों के द्वारा बनाते हुए उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
होमगार्ड की छेड़खानी से परेशान पीड़ित महिला विमला होमगार्ड महिपाल की शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुँची और दोषी होमगार्ड के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की जिसके बाद पुलिस ने महिला द्वारा होमगार्ड की पिटाई करने का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए महिला सहित पांच लोगो के खिलाफ वीडियो को आधार पर होमगार्ड के साथ की गई मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज करते हुऐ कार्यवाही शुरू कर दी गई।
क्षेत्राधिकारी अनिल समानिया ने कहा कि थाना क्वार्सी इलाके पैठ वाली गली में होमगार्ड महिपाल का परिवार रहता है। गरीबी के चलते होमगार्ड के बच्चे दुकान लगा चिड़वा बेचने का काम करते है। होमगार्ड दुकान पर सामान बेचने के लिये चिड़वा लेने थोक विक्रेता महिला विमला के घर गया। इस दौरान होमगार्ड के पास 10-10 रुपये के खुले सिक्के थे। इसी बात को लेकर पहले महिला और होमगार्ड मे विवाद शुरू हो गया जिसके बाद महिला विमला ने होमगार्ड महिपाल के साथ हाथापाई करते हुऐ मारपीट की गई। पुलिस ने थाना क्वार्सी में होमगार्ड के साथ की गई मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज कराते हुऐ महिला के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
महिला का मारपीट करने का एक वीडियो वायरल हुआ जिस वीडियो मे होमगार्ड महिपाल को महिला के द्वारा पीटते हुऐ साफतौर से देखा जा सकता है। वायरल वीडियो के आधार पर पांच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें तीन पुरूष और दो महिला शामिल है। होमगार्ड के खिलाफ शिकायत करने जो महिला आई थी उसकी शिकायत की भी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया जो वीडियो वायरल हो रही है उस वीडियो में महिला होमगार्ड की पिटाई कर रही है।
0 Comments