
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी कुछ दिनों में फिर मौसम के मिजाज में बदलाव के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
स्थानीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कि छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना है, और उसके बाद तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा बताया कि आज के बाद यानी कल से प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छा सकते है और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही प्रदेश के उत्तरी भागों पर कुछेक स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है। मौसम में बदलाव होने के बाद प्रदेश में न्यूनतम तापमान में पुन: गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड भी बढ़ सकती है।
0 Comments