अज़हर मलिक काशीपुर। बाजपुर के किलाखेड़ा क्षेत्र में 6 महीने पूर्व दीपा नाम की लड़की का विवाह बाजपुर के किलाखेड़ा निवासी जगदीश नाम के युवक...

अज़हर मलिक
काशीपुर। बाजपुर के किलाखेड़ा क्षेत्र में 6 महीने पूर्व दीपा नाम की लड़की का विवाह बाजपुर के किलाखेड़ा निवासी जगदीश नाम के युवक के साथ हुआ था। जिसके बाद दीपा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ओर शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा।
जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर काशीपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल पक्ष लड़की के साथ मारपीट करता था। और दहेज की मांग करता था वही दहेज में बुलेट गाड़ी ना देने पर महिला की हत्या की है।तो वहीँ दूसरी तरफ़ मृतका के पति का कहना है उसने न तो शादी के समय और न ही शादी के बाद अपने ससुराल से कभी भी किसी चीज़ की माँग नही की,उसके ऊपर लगाए जा रहे सभी आरोप बे बुनियाद हैं।
वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है। एक सूचना प्राप्त हुई थी। जिसमें संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई ।जिसकी उम्र लगभग 21, 22 साल की है।और 6 महीने पहले महिला की शादी हुई थी। महिला का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।