नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग के संज्ञान में आया है कि मीडिया के कुछ वर्गों में पश्चिम बंगाल राज्य में विशेष रूप से केन्द्रीय पुलिस बलों को...

2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी सभी राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में केन्द्रीय बल भेजे गए थे। इसी तरह केन्द्रीय बल उन सभी राज्यों में भेजे जा रहे हैं जहां चुनाव होने है। वर्तमान मामले में केन्द्रीय पुलिस बल सभी चार राज्यों-असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केन्द्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में भेजे गए हैं। इन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं।
यह जानकारी मीडिया के हित में होगी कि केन्द्रीय पुलिस बल की तैनाती के लिए आदेश एक ही दिन यानी 16 फरवरी, 2021 को मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकोंतथा मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को जारी किए गए।