रामपुर। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान जान गंवाने वाले किसान के परिजनों से रामपुर मे...

रामपुर। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान जान गंवाने वाले किसान के परिजनों से रामपुर में मुलाकात की।
प्रियंका गांधी ने कहा कि एक शहीद का परिवार उसकी शहादत को कभी नहीं भूल सकता। आपका बेटा किसानों का समर्थन करने के लिए दिल्ली गया था लेकिन उसके साथ ऐसा हादसा हुआ कि वो वापस नहीं आया। कोई राजनीतिक साजिश के लिए वो वहां नहीं गया था, वो इसलिए गया क्योंकि उसके दिल में किसानों के लिए दुख था।
प्रियंका ने कहा- मैंने परिवार से बात की उनका साफ कहना है कि न्यायिक जांच होनी चाहिए। हम पूरी तरह से किसानों के साथ खड़े हैं। अगर आप उस बाॅर्डर(गाज़ीपुर बाॅर्डर) की फोटो देखें तो ऐसा लगता है कि देश का बाॅर्डर है।
मैंने परिवार से बात की उनका साफ कहना है कि न्यायिक जांच होनी चाहिए। हम पूरी तरह से किसानों के साथ खड़े हैं। अगर आप उस बाॅर्डर(गाज़ीपुर बाॅर्डर) की फोटो देखें तो ऐसा लगता है कि देश का बाॅर्डर हैः प्रियंका गांधी, कांग्रेस https://t.co/9Vxl24VGTX pic.twitter.com/aVCLtZMbpb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2021