
नई दिल्ली। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सुबह उठने के बाद 1 घड़ी यानी 24 मिनट तक कोई भी अशुभ चीज नहीं देखनी चाहिए। वरना पूरे दिन उसका नकारात्मक असर आप पर रहता है। इससे आपके कामकाज भी प्रभावित होते हैं।
सुबह-सुबह शुभ काम करने और शुभ चीजें देखने की परंपरा चली आ रही है। सुबह उठने के बाद अशुभ चीजें देखने से बचना चाहिए।
मान्यता के अनुसार सुबह उठने के बाद सबसे पहले आईना देखना अशुभ माना गया है। इसीलिए वास्तु के अनुसार भी बेडरूम में आईना लगाने के लिए मना किया जाता है।
सुबह आईना देखने से विचारों में नकारात्मकता बढ़ सकती है। अगर पलंग के सामने आईना लगा रखा है तो सोने से पहले उस पर परदा डाल देना चाहिए।
सुबह उठकर छाया देखने से भी बचना चाहिए। दरअसल, खुद की या दूसरों की छाया देखने पर दुर्भाग्य बना रहता है। सुबह उठकर जानवर और उनके फोटो देखने से भी आपको बचना चाहिए। ऐसा न करने से दिनभर विवाद और टेंशन बना रहता है।
0 Comments