80 साल का दूल्हा, 29 की दुल्हन, पति बोला- बुढ़ापे में देखभाल को सुन्दर पत्नी चाहिए थी

वैलेंटाइन वीक का खुमार लोगों पर चढ़ा हुआ हुई। इस मौके पर हम आपको एक अनोखी लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं। 

दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में रहने वाले 80 वर्षीय विल्सन ने 29 वर्षीय टेरेज़ल रासमस से शादी की है। हैरानी की बात यह है कि दूल्हे के बच्चे दुल्हन की उम्र से दोगुने हैं। इन दोनों की प्रेम कहानी 2016 में शुरू हुई थी। 

विल्सन का कहना है कि उन्हें अपने बुढ़ापे में देखभाल करने के लिए एक जवान और एक सुंदर पत्नी मिली, जिसे पाकर वह बहुत खुश हैं। वहीं, 29 वर्षीय टेरजेल का कहना है कि मेरे पति बहुत बुद्धिमान हैं। यही मुझे मोहित करता है।

विल्सन ने 2002 में अपनी बीवी को खो दिया था। इसके बाद उन्होंने शादी का नहीं सोचा था। लेकिन तेरजेल को देख उनके दिल के तार बज उठे। विल्सन की 56 साल की बेटी है जिसने अपने पिता की शादी करवाई। 80 के विल्सन की 29 साल की बीवी लॉ की स्टूडेंट है। उनकी पढ़ाई का सारा खर्च विल्सन ही उठा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments