7 बच्चों की मां है ये हसीना, नहीं लगा पाएंगे उम्र का अंदाजा

एक 45 वर्षीय महिला की फिटनेस को देखकर हर कोई हैरान है। 7 बच्चों की मां जेसिका एन्स्लो अपने फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो रही हैं। अक्सर लोग उनकी 25 साल की बेटी एलिसा को उनकी बहन समझ बैठते हैं।

अमेरिका के Utah की रहने वाली जेसिका एंस्लो ने वर्ष 1994 में पहली बार मां बनी। उस समय जेसिका महज 19 साल की थी। इसके बाद 21 साल की उम्र में उन्होंने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। ऐसे फिर एक के बाद एक और साल 2013 में उनका सातवां बच्चा पैदा हुआ।

सात बच्चों को जन्म देने वाली यह महिला आज भी इतनी फिट है कि इन्हें अगर आप देखेंगे तो आप हैरान हो जाएंगे। क्योंकि एंस्लो को देखकर कोई नहीं कह सकता कि ये सात बच्चों की मां है। सोशल मीडिया पर भी इनकी फिटनेस को लेकर भी वह काफी चर्चा में रहती हैं। अपनी आखिरी प्रेग्नेंसी के बाद महज चार साल में उन्होंने ये कमाल कर दिखाया है। 

Post a Comment

0 Comments