गोदिंया। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक शख्स ने सिर्फ 5 रुपए के लिए अपनी मामूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया। मामले की सूचना मिलते ही पु...

गोदिंया। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक शख्स ने सिर्फ 5 रुपए के लिए अपनी मामूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिफ्तार कर लिया है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। यह पूरा घटनाक्रम गोंदिया जिले के लोनार गांव का है। यहां 28 वर्षीय विवेक अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी वैष्णवी के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार (2 फरवरी) को विवेक शाम के वक्त काम से लौटा था। उस दौरान वैष्णवी रो रही थी।
पत्नी ने विवेक से पांच रुपये मांगे, जिससे वह खाजा (आटे से बनी मिठाई) दिलाकर बेटी को चुप करा सके। बताया जा रहा है कि बेटी के रोने की वजह से विवेक अचानक भड़क गया। उसने बच्ची को उठाया और कमरे से बाहर ले जाकर दीवार पर पटक दिया। पत्नी ने बताया कि उसने विवेक को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन उस पर खून सवार था। उसने वैष्णवी को पहले दीवार पर पटका, फिर चौखट पर दे मारा, जिससे वह लहूलुहान हो गई। आरोप है कि बेटी की हत्या के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को भी जान से मारने का प्रयास किया।
हालांकि, वह बचकर भाग निकली और पुलिस थाने पहुंच गई। महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम बच्ची को अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।