नई दिल्ली। हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप अमीरों की सूची में एक स्थान के सुधार के साथ 11वें स्थान पर...

नई दिल्ली। हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप अमीरों की सूची में एक स्थान के सुधार के साथ 11वें स्थान पर पहुंच गए। Bloomberg Billionaires Index में मुकेश अंबानी 81.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 11वें स्थान पर हैं।
आपने अक्सर मुकेश अंबानी की धर्मपत्नी नीता अंबानी को कुछ टीवी विज्ञापनों में देखा होगा। कुछ गरीब बच्चों के साथ। आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि नीता अंबानी की एक कप चाय की कीमत 3 लाख है। वह सोने से बने कप में चाय पीती हैं।
उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि वे दिन की शुरुआत जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड श्नोरिटेकश् के कप में चाय पीकर करती हैं। नोरिटेक क्रॉकरी की ख़ास बात यह है कि इसमें सोने (गोल्ड) की बॉर्डर है और इसके 50 पीस के सेट की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है। यानी एक कप चाय की कीमत हुई 3 लाख रुपए।
नीता अंबानी को स्टाइलिश जूतों का बहुत शौक है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, नीता अंबानी की ड्रेस, उनके जूते कभी रिपीट नहीं होते। उनके पास पेड्रो, गार्सिया, जिमी चू, पेलमोरा, मर्लिन ब्रांड के जूते और सैंडल हैं। इन सभी ब्रांडों के जूते एक लाख से शुरू होते हैं।