26 साल की उम्र में इस किसान की बेटी को मिलीं 9 सरकारी नौकरी, बताया सफलता का 'राज'

नई दिल्ली। राजस्थान में एक किसान की बेटी, जिसकी उम्र महज 26 साल है। उसकी 9 बार सरकारी नौकरी लग चुकी है। पांच साल में 7 बार तो इन नौकरियों को छोड़ चुकी है। अब वो 2021 में आठवीं बार जॉब छोड़ने जा रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवती का नाम प्रमिला नेहरा है। उनके माता-पिता रामकुमार नेहरा और मनकोरी देवी हैं। प्रमिला मूल रूप से सीकर जिले के एक छोटे से गांव सिहोट की रहने वाली हैं।

पिता किसान हैं और माता गृहिणी हैं। भाई महेश नेहरा चूरू में पुलिस कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। अपनी सफलता के रहस्य पर, उन्होंने कहा कि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का पाठ्यक्रम लगभग समान है। यह केवल आप पर निर्भर करता है कि आप इसे कितना समझते हैं।

Post a Comment

0 Comments