आगामी 24 घंटे में कई हिस्सों में हो सकती हैं बारिश

रायपुर। आगामी 24 घण्टे के अंदर राज्य के मौसम में बदलाव हो सकता हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले24 घँटों में छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश हो सकती हैं साथ ही देश के कई हिस्सों में घना कोहरा भी छाया रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले दिन घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 से 16 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है वहीं उत्तर प्रदेश में 15 और 16 फरवरी को सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। 
साथ ही मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, एक और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक बार फिर मौसम बिगडऩे की संभावनाएं हैं। 14 से 16 फरवरी के बीच उत्तरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
 

Post a Comment

0 Comments