उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने 10वीं ओर 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। राज्य के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने र...

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने 10वीं ओर 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। राज्य के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने राज्य में बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होंगी। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 10 मई तक जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 मई, 2021 तक चलेंगी। परीक्षा तिथियों में अंतराल की वजह से छात्रों को तैयारी के लिए भी काफी समय मिलेगा।
बता दें कि परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक रहेगी। इस वर्ष कुल 29,94,312 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण किया है जिसमें 16,74,022 छात्र और 13,20,290 छात्राएं शामिल हैं। छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वह उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board Exam 2021: Class 10th
24 अप्रैल 2021 (सुबह 8 से 11.15 बजे तक) - हिन्दी
28 अप्रैल 2021 (दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक) - कंप्यूटर
29 अप्रैल 2021 (दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक) - इकोनॉमिक्स, कॉमर्स
30 अप्रैल 2021 (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक) - इंग्लिश
03 मई 2021 (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक) - सोशल साइंस
04 मई 2021 (दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक) - इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
05 मई 2021 (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक) - साइंस
10 मई 2021 (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक) - गणित
UP Board Exam 2021: Class 12th
24 अप्रैल 2021 - हिन्दी
27 अप्रैल 2021 - ज्योग्रफी
30 अप्रैल 2021 - कंप्यूटर साइंस
01 मई 2021 - इंग्लिश
04 मई 2021 - केमिस्ट्री, हिस्ट्री
06 मई 2021 - बायोलॉजी, मैथ्स
08 मई 2021 - इकोनॉमिक्स
10 मई 2021 - सोशियोलॉजी
12 मई 2021 - सिविक साइंस