दैनिक पंचांग व राशिफल; गुरुवार 04 फरवरी 2021

पंचांग
माघ मासे, कृष्ण पक्षे
तिथि सप्तमी 12:06:57
नक्षत्र स्वाति 19:44:17
योग गण्ड 22:06:48
करण बव 12:06:57
करण बालव 23:06:10
वार गुरूवार
चन्द्र राशि    तुला
सूर्य राशि    मकर
रितु हेमंत
आयन उत्तरायण
संवत्सर प्रमादी
विक्रम संवत 2077 विक्रम संवत
शाका संवत 1942 शाका संवत

राशिफल:-
मेष राशि:- आज के दिन आप थकान, आलस्य और व्यग्रता का अनुभव करेंगे। ओपका हर छोटी बात पर क्रोध आएगा। नौकरी, व्यापार के स्थान पर या घर में किसी को दुख न पहुंचे इसका खास ख्याल रखें। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में जा सकते हैं।

वृष राशि:- आज आपको शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव होगा। कोई नया कार्य प्रारंभ न करें। खान-पान में विशेष ख्याल रखें। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है, इसलिए संभव हो तो प्रवास टाल दें। योग-ध्यान करके मानसिक रूप से शांत रहें।

मिथुन राशि:- आज  दांपत्य जीवन, निजीजीवन, सार्वजनिक जीवन तथा व्यापार से संबंधित गलतफहमी, विवाद आज के दिन बढ़ सकते हैं। नई भागीदारी अथवा करार इस सप्ताह के लिए टाल दें। भाग्य स्थान में केतु के ऊपर से भ्रमण हो रहा है, जिससे भाग्यवृद्धि होगी। परंतु किसी भी समय आपकी प्रगति भ्रामक भी साबित हो सकती है।

कर्क राशि:- आज  दिन कि शुरुआत में आपके मन उदास व चिंता से घिरा रहेगा। कामकाज के भार से आप मौसम संबधी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आपको कम समय में अधिक काम पूरा करना पड़ सकता है। डेकोरेशन, गारमेन्ट्स, कलाजगत, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन, कम्युनिकेशन आधारित कामकाज से जुड़े लोगों को सफलता मिलने की संभावना अधिक है।

सिंह राशि:- आज का दिन प्रणय-प्रसंग के लिए अनुकूल है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पेट सम्बंधित रोग हो सकते हैं। लेकिन मध्याह्न के बाद परिवार के साथ आनंद और उल्लासमय समय बितेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। व्यवसाय से लाभ होने का योग बन रहा है।

कन्या राशि:- आज आप में शारीरिक स्फूर्ति और चेतनाशक्ति का अभाव रहेगा। सामाजिक रूप से अपमान न हो इसका ध्यान रखें। धनहानि हो सकती है। क्रोध पर संयम रखें। कार्य में सफलता न मिलने के कारण निराशा हो सकती है। प्रवास को संभवतः टाल दें।
 
तुला राशि:- आज  मन में दुविधा रहेगी जिसके कारण कोई भी निर्णय नहीं ले सकेंगे।   आज आवश्यक कार्य के प्रारंभ के लिए भी दिन उचित नहीं है। अगर आप अपने व्यवहार में हठीलेपन को छोड़ देंगे तो सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। परिवारजनों से वाद-विवाद न करें।

वृश्चिक राशि:- आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता का भाव अनुभव करेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मित्रों और रिस्तेदारों के साथ मुलाकात हो सकती है। किसी रमणीय स्थल पर जा सकते हैं।

धनु राशि:- आज के दिन जोश में या किसी भी तरह के आवेग में निर्णय लेंगे तो पश्ताना पड़ सकता है। जब तक आपके दिमाग या मन में मची उथल-पुथल शांत न हो जाए, तब तक किसी भी विषय या इंसान के लिए कोई निर्णय न लेंने में ही भलाई है।

मकर राशि:- आज के दिन आपको अपने अटके हुए काम पूरा कराने के लिए काफी मेहनत और संघर्ष करना पड़ सकता है। एक साथ कई सारे काम हाथ में लेंगे तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन की बंदरो को केला खिलाये।

कुम्भ राशि:- आज किसी का जमानती न होने तथा पैसे का लेन-देन न करें । खर्च बढ़ेगा और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के साथ संघर्ष हो सकता है, इसलिए बचें। किसी के साथ गलतफहमी के कारण झगड़ा हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि:- आज का दिन आपके लिए लाभदायक दिन है। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय में वृद्धि होगी। आज आप नए मित्र बनांयेगे, जिनकी मित्रता भविष्य में आपके लिए लाभदायक होगी। मांगलिक अवसरों में जाना पड़ सकता है। आकस्मिक धनलाभ का योग बन रहा है।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

Post a Comment

0 Comments