TMC के स्थापना दिवस पर 15 नेताओं ने छोड़ा पार्टी का साथ

पिछले महीने तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए शुभेंदु अधकारी ने कहा कि राज्य सरकार से सौमेंदु को हटाना प्रतिशोध में उठाया गया कदम है। बता दें कि शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के गठन को 23 साल पूरे हो गए। लेकिन पार्टी के स्थापना दिवस पर, कोंताई नगर निकाय में पार्टी के अधिकांश पार्षदों ने इसे छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गए।

20 सदस्यों वाली कोंताई नगरपालिका में तृणमूल कांग्रेस के 15 पार्षद शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। इसमें कोंताई नगर पालिका के पूर्व प्रशासक सौमेंदु अधिकारी भी शामिल हैं, जो शुभेंदु अधकारी के भाई हैं।

शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी सरकार में वरिष्ठ मंत्री थे, लेकिन वह पिछले महीने भाजपा में शामिल हो गए। सौमेंदु को हाल ही में ममता बनर्जी सरकार ने नगर निकाय के प्रशासक पद से हटा दिया था। बता दें कि बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Post a Comment

0 Comments